जालौन-उरई। ग्राम कुअरपुरा में शनिवार को जिलाधिकारी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षण अधिकारी/आबकारी निरीक्षक मंजू गोस्वामी की देखरेख में अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों को राहत पैकटों का वितरण किया गया। प्रत्येक पैकेट में 25 किलोंग्राम आलू, 10 किलो आटा, पांच किलों चने की दाल, 1 किलो देशी घी, पांच किलों सरसों का तेल व 1 लीटर मिल्क पाउडर दिया गया है।
कुअरपुरा के 37 लाभार्थी परिवारों के सदस्यों के चेहरे यह सौगात पाकर खुशी से खिल उठे। लगातार दैवीय आपदा के कारण खेती को हो रहे नुकसान की वजह से पूरे जिले में अभाव और भुखमरी जैसे हालात हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार की राहत पैकेट वितरण की योजना गरीबों के लिए डूबते को तिनके का सहारा साबित हो रही है। लाभार्थियों ने राहत सामग्री लेने के बाद कहा कि वे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आभारी हैं जिनके फैसले से उनकी इज्जत आबरू भी ढकी रहेगी और जान भी बची रहेगी।
कार्यक्रम के समय प्रधान गोविंद सिंह निरंजन, कोटेदार मनोज कुमार तिवारी, सचिव सतीश वर्मा, मंगल सिंह, अंजनी पटेल, दीपू तिवारी और गांव के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।







Leave a comment