27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceकदौरा-उरई। दलित बस्ती में आठ दिन पहले हुए अग्निकांड के बाद भी नगर पंचायत के अधिकारी पानी का इंतजाम करने में नाकाम रहे जिससे रविवार को तड़के पुनः आग के कारण इसी बस्ती में एक बड़ी घटना होते-होते रह गई।
सुबह पांच बजे अजय कुमार के घर से आग शुरू हुई। उनके घर में गैस सिलेंडर रखा था लेकिन घरवालों के तत्काल जाग जाने से गैस सिलेंडर को समय रहते हटा दिया गया। इस बीच आग की लपटें पड़ोस के अरुण कुमार के मकान में पहुंच गईं। दोनों घरों में गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। जनहानि तो नही हुई लेकिन एक बकरी इस दौरान जरूर जल मरी।

Leave a comment