उरई। बेकाबू इंडिका के टक्कर मारने से एक की मौत हो गयी जबकि तीन लोगों को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल से बाहर रिफर किया गया है।
रविवार की रात उमरारखेरा निवासी शिव सम्पत (45 वर्ष) अपनी पत्नी चन्द्रकली (43 वर्ष) को लेकर बाइक से खेतों पर कटाई देखकर घर की ओर लौट रहे थे। फैक्ट्री एरिया के पास बेतहाशा भाग रही इंडिका ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी जिससे वे और उनकी पत्नी दोनों बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान उक्त इंडिका ने एक और बाइक में भीषण टक्कर दी जिस पर मुवीन (25 वर्ष) और अलीम (20 वर्ष) निवासी राम चबूतरा कालपी सवार थे घायल हो गये। चारों लोगों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने शिव सम्पत को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी चन्द्रकली मुवीन और अलीम को स्थिति खतरनाक होने की वजह से रात में ही बाहर के लिये रिफर कर दिया।






Leave a comment