उरई। झांसी रोड स्थित बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में यूपी टेक्निकल बोर्ड द्वारा संचालित यूपीएसईई 2016 की प्रवेश परीक्षा पूरी पारदर्शिता और स्वच्छता के साथ संपन्न करायी गयी। शहर के लोगों ने स्कूल के प्रबंधक अजय इटौरिया की सराहना की कि उनके प्रयासों की वजह से उक्त परीक्षा का सेन्टर उरई में बनना संभव हुआ जिससे जिले के विद्यार्थियों के पैसे और समय की बचत हुई।
परीक्षा दो पालियों में संपन्न करायी गयी। पहली पाली की परीक्षा प्रात: 10 बजे से 1 बजे दोपहर तक हुई जिसमें 500 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 480 ने बीटेक एवं फार्मेसी प्रवेश परीक्षा दी। दूसरी पाली में 130 पंजीकृत छात्रों में से 104 ने बीआर इंजीनियरिंग परीक्षा दी। छात्रों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था इसमें की गयी थी। साथ ही लखनऊ से सेन्ट्रल इंस्टीट्यूट आफ प्लास्टिंक इंजीनियरिंग टेक्नोलोजी के ज्ञानेन्द्र गुप्ता और डा.बीआर अम्बेडकर इंस्टीट्यूट कानपुर के कपिल पांडेय को टेक्निकल बोर्ड ने सुचारु ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिये सेन्टर कंट्रोलर बनाकर भेजा था। किसी तरह की गड़बड़ी न होने देने के लिये परीक्षा की पूरी व्यवस्था व कार्रवाई सीसीटीवी कैमरे की जद में रही। केन्द्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्य सीमा श्रीखंडे, उपप्रधानाचार्य आशीष तिवारी और विद्यालय के समस्त स्टाफ ने परीक्षा के दौरान व्यवस्था में हाथ बंटाया। विद्यालय प्रबंधक और अजय इटौरिया और चेयरमैन सुविधा इटौरिया को लोगों ने उक्त प्रिस्टेजियस परीक्षा अपने स्कूल में सम्पन्न कराने पर बधाई दी।





Leave a comment