गिरफ्तारी के बहाने पुलिस का आरोपियों के घर तांडव

महिलाओं से बदसलूकी, डकैतों की तरह की तोडफ़ोड़
उरई। कालपी कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक मामूली मुकदमे में आरोपियों के घर कानून को ताक पर रखकर तोडफ़ोड़ के साथ जो तांडव किया वह पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कालपी कोतवाली के ग्राम गुढ़ा खास में समरथ सिंह का पिटाई के दौरान कान काट देने का मुकदमा हरीशंकर और संतोष के खिलाफ दर्ज कराया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस अभी तक नहीं कर पायी थी लेकिन आज जब वादी पक्ष से अच्छा नजराना मिल गया तो पुलिस ने अभूतपूर्व सक्रियता दिखाई।
इसके तहत प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राठौर ने लगभग आधा दर्जन पुलिस कर्मियों के साथ आरोपियों के घर पहुंचकर धावा बोल दिया। आरोपी तो नहीं मिले लेकिन पुलिस ने उनके घर की महिला सदस्यों को घेर लिया और उनकी जमकर बेइज्जती की। यही नहीं डकैतों जैसा बर्ताव करते हुए उनके घर में सारा सामान तोडफ़ोड़ दिया। पीडि़त महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजी है।

Leave a comment