उरई। नया पटेल नगर के चर्चित बलात्कार प्रकरण में उस समय नया मोड़ आ गया जबकि आरोपी युवक के पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की कि तथाकथित पीड़िता उसके लड़के के साथ विवाह करने का दबाब काफी समय से बना रही थी जबकि उसका लड़का पहले से शादीशुदा है और उसे एक सन्तान भी है। इस कारण जब उसने युवती के आग्रह को स्वीकार नहीं किया तो उसने झूठा फंसाने के लिये अपने रेप का मुकदमा उसके खिलाफ लिखा दिया है।
नया पटेल नगर लहारियापुरवा निवासी जगराम सिंह सरकारी चालक संघ के नेता है उनके पुत्र गुड्डू चैहाने के खिलाफ मोहल्ले के ही लड़की ने गत दिनों रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया है। दूसरी ओर जगराम सिंह का कहना है कि तथाकथित पीड़िता की उसके साथ शादी करने की नाजायज जिद उनके लड़के गुड्डू ने नहीं मानी। इस रंजिश में पहले दो मई को युवती ने डाक बंगले के पास उसे हथियार बंद लोग भेजकर घेरने की कोशिश की। उनके खतरनाक इरादे देख गुड्डू एसपी आॅफिस में घुस गया। वहां गुड्डू ने पुलिस अधीक्षक को पूरी बात बताई तो एसओजी की सुरक्षा में उन्होंने गुड्डू को महफूज तरीके से घर पहुंचवाने का बदोबस्त किया। अब उसने नये पैतरे के तहत उक्त मुकदमा लिखा दिया है। एसपी ने मामले में जांच के आदेश जारी कर दिये है।






Leave a Reply