cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। भारतीय जन नाट्य संघ यानी इप्टा ने प्रगतिशील लेखक संघ प्रलेस के सहयोग से जनवादी शायर कैफी आजमी की 14 वीं पुण्य तिथि पर सिटी सेन्टर सभागार में मुशायरे का आयोजन मंगलवार की शाम को किया है। इसमें प्रख्यात जनवादी शायर बल्ली सिंह चीमा और ओपी नदीम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इप्टा अध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला यह जानकारी देते हुये पत्रकार वार्ता में कहा कि कैफी आजमी ने देश दुनिया की सीमाओं को गिराकर धर्म मजहब की दीवारे बरतरफ कर नश्लवाद और साम्प्रदायिकता से परे बेहतर दुनिया के निर्माण का सपना अपनी शायरी के जरिये लोागें के दिलो दिमाक में बुना था। उनकी शायरी के मुरीद न केवल बुद्धिजीवी बल्कि मजदूर किसान और सभी वर्गों के नौजवान है। इसलिये उनकी यादगार में होने वाला आयोजन एतिहासिक रहेंगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में रंगकर्मी संजीव, धनीराम, धर्मेन्द्र, देवेन्द्र, कैफी आजमी की गजलों की मनमोहक प्रस्तुतियां पेश करेंगे। कार्यक्रम की संयोजिका और इप्टा सचिव मण्डल की सदस्य स्वाति राज ने बताया कि जनपद के मशहूर गायक साबिर मिर्जा द्वारा कैफी आजमी की नजमों को अपने सुरताल में पेश करने की प्रस्तुति पूरे प्रोग्राम का एक खास आकर्षण रहेगी।

Leave a Reply