cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। अधिवक्ताओं के सम्मान और हितों की रक्षा से पीठ दिखाने का आरोप लगाते हुए अवमानना के मुकदमें का सामना कर रहे वकीलों के प्रभावशाली गुट ने जिला बार संघ से नाता तोड़ लिया है। बगावत के बाद उन्होंने ग्रुप आॅफ काॅसिंल डिस्ट्रिक जालौन उरई के नाम से नया संगठन बनाने की घोषणा की है जिसे संक्षेप में जीओसी-डीजे-उरई कहा जायेगा।
नये संगठन के संयोजक वीरेंद्र कुमार चतुर्वेदी और अवधेश सिंह चैहान ने बताया कि इसके लिए आठ सदस्यीय संयोजक मंडल गठित किया गया हैं जिसमें पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ दास विश्नोई, यूसुफ इश्तियाक, प्रद्युम्न श्रीवास्तव, उदय शंकर द्विवेदी, अरविंद गौतम चच्चू और कमल कांत कुशवाहा भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इस संगठन में केवल उन्हीं स्वाभिमानी अधिवक्ताओं को सदस्य बनाया जायेगा जो इस संवर्ग के सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष का हौसला रखते हैं। यह संगठन जिला स्तर पर पात्र अधिवक्ताओं को सदस्यता प्रदान कर अग्रिम कार्रवाई के लिए रजिस्ट्रार सोसाइटी एवं चिट्स व बार कौंसिल आॅफ उत्तर प्रदेश तथा बार कौंसिल आॅफ इण्डिया से संपर्क करेगा।

Leave a Reply