cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। स्थानीय एक गेस्ट हाउस में आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को कम लागत में बेहतर पैदावार के नुस्खे बताए गए। इसके साथ ही क्षेत्र के उन्नतशील कृषकों को भी सम्मानित किया गया।
वायर क्राॅप साइंस कंपनी के तत्वावधान में स्थानीय एक गेस्ट हाउस में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी के अधिकारी जितेंद्र पाल सिंह, पंकज पाल तथा जितेंद्र गुप्ता द्वारा किसानों को धान की पैदावार बढ़ाने के टिप्स दिए गए। इसके अलावा किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार करने के भी नुस्खे बताए गए। उन्होंने बताया कि अच्छी गुणवत्ता का ही बीज बोऐं ताकि अच्छी पैदावार हो सके। इसके लिए उन्होंने धान के उन्नतशील बीज 6129 व 6444 के अतिरिक्त अन्य उन्नतशील बीजों की पहचान व उनकी संबंध में किसानों को जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय उन्नतशील कृषकों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर किसान दीपू गुर्जर दमां, जसवंत सिंह, ओंकार नाथ सोनकिया सिकरी राजा आदि सहित लगभग आधा सैंकड़ा से अधिक किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply