cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ब्लाॅक क्षेत्र में बनवाए जा रहे शौचालयों में लाभार्थियों से सुविधा शुल्क वसूले जाने तथा ग्राम प्रधान से लेकर उच्चाधिकारियों तक कमीशनखोरी किए जाने की शिकायत भाजपा ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को शिकायती-पत्र भेजते हुए की।
भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह गुर्जर, अभय प्रताप सिंह, रामचंद्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक शिकायती पत्र भेजते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन योजनांतर्गत सिर्फ लोहिया ग्रामों में ही शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें भी लाभार्थियों से सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है। इतना ही नहीं ग्राम प्रधान से लेकर उच्चाधिकारी तक बिना कमीशन लिए काम नहीं कर रहे हैं।

Leave a Reply