10orai09जालौन-उरई। नगर में जादूगार ज्ञानेंद्र भार्गव द्वारा इस बार कन्या भ्रूण हत्या, नशा मुक्ति व भ्रष्टाचार जैसे सामाजिक मुद्दों पर आधारित जादू का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न नए व आकर्षणयुक्त जादू की कला का प्रदर्शन उनके शो में किया जाएगा। तो वहीं, आज उनके द्वारा आंखों पर पट्टी बांधकर मोटरसाइकिल चलाकर नगर भ्रमण का रोड शो किया जाएगा।
नगर में दूसरी बार अपनी जादू की कला का प्रदर्शन करने आए जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि वह इस बार वह भ्रूण हत्या, भ्रष्टाचार तथा नशा मुक्ति जैसे सामाजिक मुद्दों को अपनी जादू की कला के माध्यम से उठाऐंगे। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से इलाहाबाद के लालापुर गांव के निवासी हैं। उन्हें जादू का दिखाने शौक में इंटर की शिक्षा के बाद तत्कालीन कलकत्ता में संगीत की शिक्षा ग्रहण करने के दौरान पीसी सरकार का जादू का शो देखने के बाद हुआ। इसके बाद उन्होंने अनंतराम पांडेय से जादू की शिक्षा ग्रहण की तथा 1983 से उन्होंने जादू के शो दिखाना शुरू किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरू व पिता पं. कामदेव त्रिपाठी सहित अपने साथी कलाकारों को दिया। श्री भार्गव कहते हैं वह अपने जादू के माध्यम से समाज को न केवल स्वस्थ्य मनोरंजन उपलब्ध करा रहे हैं बल्कि भ्रूण हत्या, नशा मुक्ति, भ्रष्टाचार जैसे सामाजिक सरोकारों वाले मुद्दों को भी उठाकर समाज को जाग्रत करने का प्रयास कर रहे हैं। आज से शुरू हो रहे शो का शुभारंभ उनके द्वारा आज दोपहर 11 बजे से आंखों पर पट्टी बांधकर मोटरसाइकिल से नगर में भ्रमण के द्वारा रोड शो के द्वारा किया जाएगा।
आंख पर पट्टी बांधकर बाइक चलायेंगे जादूगर
नटराज टाॅकीज परिसर में आयोजित हो रहे जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव जादू के शो का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन दोपहर एक बजे व सायं 7 बजे से दो शो तथा रविवार व सोमवार को दोपहर एक बजे, सांय 4 बजे एवं 7 बजे से तीन शो का प्रदर्शन किया जाएगा। आज से शुरू हो रहे शो का शुभारंभ उनके द्वारा आज दोपहर 11 बजे से आंखों पर पट्टी बांधकर मोटरसाइकिल से नगर में भ्रमण के द्वारा रोड शो के द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply