जालौन-उरई। जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव ने आंखों पर पट्टी बांधकर नगर के विभिन्न मार्गों पर मोटरसाइकिल चलाकर मौत का अंधा सफर तय किया। इसके उपरांत शाम को उनके जादू के शो का भव्य शुभारंभ हुआ।
जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव के जादू के शो का भव्य शुभारंभ हुआ। जिसमें उन्होंने विभिन्न नए व आकर्षक जादू से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तो वहीं, शो में उनके द्वारा कन्या भ्रूण हत्या, नशा मुक्ति तथा भ्रष्टाचार पर आधारित जादू का प्रदर्शन कर सामाजिक संदेश देने का भी प्रयास किया। इससे पूर्व उन्होंने ‘मौत का अंधा सफर’ तय किया। जिसमें उन्होंने अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधकर नगर के विभिन्न मार्गाें पर मोटरसाइकिल चलाकर देखने वालों को हतप्रभ कर दिया।







Leave a Reply