cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जिला पदाधिकारी नरेश निरंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें जिले के एक अन्य पदाधिकारी मनीष समाधिया ने कहा कि शीघ्र ही नव नियुक्त शिक्षकों का एरियर भुगतान कराए जाने का प्रयास किया जाएगा। ब्लाॅक अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र ने कहा कि शिक्षकों का शोषण किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बृजेंद्र दूरबार ने कहा कि शिक्षक एकजुट रहें तभी शोषण से बच सकते हैं। वहीं, कोषाध्यक्ष अरविंद्र श्रीवास्तव ने संगठन का कैलेंडर जारी किया। बैठक का संचालन ब्लाॅक मंत्री राजेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर रमन द्विवेदी, हर्ष शुक्ला, आमनारायण दीक्षित, रामराजा, लालजी पाठक, देवेंद्र द्विवेदी, राघवेंद्र सिंह, कौशल किशोर, धर्मेंद्र गुप्ता, उमेश सोनी, सिद्धनारायण साहू, मीरा अवस्थी, सुशमा वर्मा, परवीन खातून, नेहा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply