उरई। डकोर थाना अंतर्गत टिमरों में खाना बनाते समय चूल्हे की आग से उठी चिंगारी के कारण बारी सिंह जादौन के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने प्रचण्ड रूप धारण कर लिया जिससे उनका तमाम सामान जलकर खाक हो गया। अग्निकांड में लगभग एक लाख रुपये के सामान की क्षति बताई गई है।
उधर जालौन कोतवाली क्षेत्र के भदवां गांव में अनूप सिंह का तीन वर्षीय बालक अंशू सिंह खेलते हुए चूल्हें में गिर जाने से बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर हालत होने के कारण जिला अस्पताल से भी रेफर कर दिया गया है।







Leave a Reply