उरई। अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने अपने घर में जहर खा लिया। उसे संगीन हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां से रेफर होकर उसे झांसी ले जाया जा रहा था कि उसने दम तोड़ दिया।
चुर्खी थाने के रिनियां गांव निवासी रामवीर की पुत्री वर्षा (15वर्ष) ने जहर खा लिया। जब उसके मुंह से झाग निकलने लगा तब घरवालों की नजर उस पर गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी स्थिति इतनी नाजुक हो गई थी कि डाक्टरों ने फौरन उसको रेफर कर दिया। अस्पताल से ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि थाने में किशोरी की मौत की कोई सूचना नही दी गई है। पुलिस जब तक मालूम करने पहुंची तब तक उसके शव को नदी में प्रवाहित किया जा चुका था।







Leave a Reply