cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। नदीगांव में गोलियों से छलनी युवक का शव मिलने के मामले में उसके पिता ने अभिमन्यु सिंह उर्फ डिम्पल, उनके पिता व भाइयों सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या और उन्हें अगवा कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
नदीगांव में पुष्पेंद्र उर्फ शीलू रात में खाना खाने के बाद सोमवार को घर से गुटखा खाने के लिए निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया। सुबह उसका गोलियों से छलनी शव मिला। कल तक इस मामले में कोई तहरीर नही दी गई थी। आज उसके पिता उदयवीर सिंह ने तहरीर में बताया कि वे शीलू के साथ कोंच से लौट रहे थे। रास्ते में अभिमन्यु सिंह उर्फ डिम्पल ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान शीलू को उन्होंने गोली मार दी और उसे अगवा करके दबोह मध्यप्रदेश ले गये। आज जब वह छूटकर किसी तरह वापस आया तो उसने पुलिस से संपर्क किया। डिम्पल के अलावा हत्या के मुकदमे में उनके पिता अर्जुन सिंह मानवेंद्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह, परमाल सिंह, रेहान सिंह सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा उदयवीर सिंह ने दर्ज करा दिया है।

Leave a Reply