cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। कालपी रोड स्थित मेडिकल के सामने टैम्पो व मोटर साइकिल में आमने-सामने की हुयी जोरदार टक्कर में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद टैम्पो चालक मौके से गाड़ी छोड़कर भाग जाने में सफल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार बरही बंबा निवासी मोहन 27 वर्ष पुत्र रमेश आज मोटर साइकिल से उरई आ रहा था अभी वह कालपी रोड स्थित मेडिकल कालेज के सामने पहुंचा ही था उसी दौरान उरई की ओर से तेज गति से आ रही टैम्पो में भिड़ंत हो गयी जिसमें मोहन की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद टैम्पो को छोड़कर भाग गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने टैम्पो को अपने कब्जे में लेकर मृत युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था।

Leave a Reply