cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। कांशीराम कॉलोनी से पिछले लगभग बारह दिनों से गायब एक युवती का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। युवती के पिता ने अपनी सभी नाते रिश्तेदारियों में खोजबीन करने के बाद कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी है। बताया गया है कि अगले महीने ही उक्त युवती की शादी होना प्रस्तावित है।
कस्बे के बाहरी इलाके में चांदनी रोड पर अवस्थित कांशीराम कॉलोनी घटनाओं का केन्द्र बन गई है, आये दिन यहां कोई न कोई घटना घटित होती ही रहती है। मिली जानकारी के मुताबिक लगभग बारह दिन पूर्व कॉलोनी के रहने बाले जमील अहमद की बेटी तबस्सुम यकायक गायब हो गई। युवती के पिता ने अपने नजदीकी और दूर के सभी रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की लेकिन युवती बेसुराग रही। जमील ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी है। बताया गया है कि अगले महीने उक्त युवती की शादी भी प्रस्तावित है जिस पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

Leave a Reply