जालौन-उरई। अंधाधुंध विद्युत कटौती के विरोध में कस्बे और क्षेत्र के कांग्रेसियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अल्टीमेटम दिया कि अगर आपूर्ति सुचारू न हुई तो चैराहे पर अनिश्चित कालीन चक्का जाम करके विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।
जुलूस का नेतृत्व कर रहे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी ने कहा प्रमुख सचिव ने अनिवार्य रूप से 20 से 22 घंटे विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश विभाग को दिये हैं लेकिन क्षेत्रीय अभियंताओं की गड़बड़ी की वजह से बमुश्किल 7-8 घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। ऐसी भीषण गर्मी में जबकि पारा 49 डिग्री पर पहुंच गया है। बिजली न मिलने से आम जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है। कारोबार ठप्प हो रहे हैं वहीं घरों में पानी की भारी किल्लत हो रही है। आगामी 7 जून से पवित्र रमजान का महीना शुरू हो रहा है जिसमें बिजली न मिलने पर रोजेदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे लोगों की आस्था को चोट पहुंचने के कारण गंभीर प्रतिक्रिया हो सकती है। इसलिए विद्युत आपूर्ति को तत्काल दुरुस्त कराया जाय।
प्रदर्शन में अनिल यादव, प्रदीप राज, जाहिद उल्ला अंसारी, सामीर अली खान, वासिउर्रहमान सिददीकी, लक्ष्मीकांत चंसौलिया, चंद्रशेखर वर्मा, लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी, रविंद्र यादव मोनू, नरेंद्र शर्मा, काशीप्रसाद जाटव, निशांत पाठक, विष्णु चतुर्वेदी, शोभाराम जाटव, अन्नू कुशवाहा, जितेंद्र यादव, लकी सिकरवार, मोनू सेंगर, ऋषभ द्विवेदी, अजय बाथम, दीपक श्रीवास्तव, अंकुर सिंह राजावत, राघवेंद्र निरंजन एडवोकेट, जितेंद्र दीवोलिया एडवोकेट, नीरज राठौर, सोमिल याज्ञिक, श्यामू विश्वकर्मा, निशांत तिवारी, राजेश द्विवेदी, संजीव गोस्वामी, कृष्णा यादव, उमाशंकर चतुर्वेदी, राशिद खान, लकी सिंह सहित सैकड़ों नगरवासी मौजूद रहे।







Leave a Reply