cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। 29 मई को सुबह 10 बजे रामनगर स्थित शहीद भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आहूत की गई है जिसमें विधानसभा चुनाव 2017 के आवेदकों के लिए दिशा निर्देश जारी होंगे। साथ ही चुनाव घोषण पत्र में शामिल कराने के लिए जालौन जिले से संबंधित मुददों पर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के अलावा ब्लाॅक कमेटियों के पुनर्गठन और ब्लाॅक कार्यालयों के बारे में भी चर्चा की जायेगी। बैठक में उत्तर प्रदेश कांगे्रस कमेटी के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी व प्रदेशीय नेता उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चै. श्याम सुंदर ने दी।

Leave a Reply