cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। रेप पीड़िता को अगवा कर ले जाने के बाद आरोपियों के रिश्तेदारों ने उस पर जीप चढ़ा दी और मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेंककर भाग गये। इस घटना से पूरे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
लहरियापुरवा निवासी किशोरी के साथ कई महीने पहले गैंग रेप की घटना हुई थी। जिसका मुकदमा रामलला पांडेय, सूर्यभान, छोटे राजा, फीरोज और कैलाश राजपूत के खिलाफ दर्ज कराया गया था। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में आरोपियों के रसूखदार और मालदार होने की वजह से कार्रवाई में लापरवाही बरत रही थी। जिसकी वजह से आरोपियों के हमदर्द उस पर बयान मुकर जाने का लगातार दबाव बनाये हुए थे। रेप पीड़िता ने पुलिस को उनसे अपनी जान को खतरे की शिकायतें भी की। लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नही लिया।
शनिवार को किशोरी बघौरा स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में खाता खुलवाने गई थी। उसके मुताबिक आरोपी फीरोज के रिश्तेदार इकबाल, जावेद और उनकी घर की महिलायें जीप नंबर यूपी 92 एफ 1389 से वहां पहुंचे और उन्होंने सड़क से उसे उठाकर जीप में लाद लिया। गंधर्व सिंह पेट्रोल पंप के पास जीप से उतारकर उन लोगों ने किशोरी के साथ जमकर मारपीट की और उसके ऊपर जीप चढ़ा दी जिससे उसे फैक्चर हो गया व गंभीर चोंटे आईं। किशोरी का आरोप है कि वे लोग उसकी हत्या करना चाहते थे लेकिन शोर हो जाने की वजह से भीड़ इकटठा हो गई जिससे उन्हें भागना पड़ा। किशोरी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उसके द्वारा दी गई तहरीर पर प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना ने कहा कि मामला संदिग्ध है जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply