उरई। गोरखपुर जा रही कुशीनगर एक्सपे्रस की जनरल बोगी में एक यात्री को मृत हालत में ट्रेन से उतारा गया। झांसी में जीआरपी को सूचना मिली कि जनरल बोगी में एक यात्री का शव पड़ा है। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की तलाशी ली। मृतक के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान हुई। मृतक संतोष कुमार (45वर्ष) पुत्र पूरन दास गोस्वामी मध्यप्रदेश के दतिया जिले के सेवड़ा कस्बे का रहने वाला था। वह मुंबई में धंधा करता था और घर वापस आ रहा था। उसके मोबाइल से मिले नंबर पर जीआरपी की काॅल उरई के एक रिश्तेदार से कनेक्ट हो गई। सूचना पाकर उरई के रिश्तेदार सबसे पहले जीआरपी झांसी पहुंच गये।







Leave a Reply