0 उपजा द्वारा हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर भव्य आयोजन
0 श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय नेता संजय श्रीवास्तव ने भी दिया सारगर्भित उदबोधन
30orai0130orai02उरई। हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर उपजा के तत्वावधान में विकास भवन सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए डीएम और एसपी ने पत्रकारों से नकारात्मक प्रस्तुतिकरण की इंतहा से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर यह प्रवृत्ति बढ़ी तो समाज नकारात्मक हो जायेगा और इसका असर प्रगति व विकास पर भी पड़ेगा। गोष्ठी की अध्यक्षता जिले के पहले दैनिक समाचार पत्र कृष्णा के संपादक वयोवृद्ध पत्रकार और अधिवक्ता यज्ञदत्त त्रिपाठी ने की जबकि संचालन उपजा के जिला महामंत्री मनोज राजा ने किया। गोष्ठी में जिले के सभी पत्रकार और राजनैतिक व सामाजिक संगठनों के पुरोधा शामिल हुए।
जिलाधिकारी संदीप कौर और पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद, एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह और जिला विकास अधिकारी आरएस गौतम भी इस मौके पर मौजूद थे। डीएम ने पत्रकारों की इस बात के लिए सराहना की कि दूरवर्ती क्षेत्रों की जिन खबरों की जानकारी उन्हें अपने तत्रं से नही हो पाती अखबारों के माध्यम् से ऐसा उपयोगी फीडबैक उन्हें मिलता है जिससे व्यवस्था सुधारने में मदद मिलती है। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान कायम रखने का भरोसा दिलाया। कहा कि उनके कार्यकाल में पत्रकारों के साथ नियमित संवाद रखने की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा कि वे कई जनपदों में एसपी रह चुके हैं लेकिन उन्हें उरई जैसे प्रबुद्ध पत्रकार कहीं नही मिले। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को कर्तव्य पालन में किसी तरह का जोखिम महसूस हो तो उन्हें अवगत करायें। पत्रकारों की जायज सुरक्षा में वे कोई कोर-कसर नही छोड़ेंगे।
विषय प्रवर्तन वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा ने किया जबकि अयोध्या प्रसाद कुमुद ने जालौन जिले में पत्रकारिता के इतिहास पर प्रकाश डाला। भाकपा के प्रांतीय नेता काॅ. कैलाश पाठक ने मीठी लताड़ के साथ पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। बाद में समाजवादी पार्टी के बुजुर्ग नेता इंद्रजीत सिंह यादव, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लम्बरदार, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चै. श्यामसुंदर, वरिष्ठ समाजवादी चितंक अशोक गुप्ता, व्यापार संघ के राष्ट्रीय नेता सत्यपाल शर्मा, पत्रकार और कांग्रेस नेता राजीव नारायण मिश्रा, बसपा नेता कमल दोहरे आदि ने भी अपने संबोधन में जालौन जिले के पत्रकारों की पीठ थपथपाई। वरिष्ठ पत्रकार और श्रमजीवी पत्रकार संघ पंजीकृत के प्रांतीय मंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारों ने अगर जनहित को प्राथमिकता नही दी तो सोशल मीडिया के जरिये नागरिक पत्रकारिता उनकी छुटटी कर डालेगी। जिले के सबसे पुराने श्रमजीवी पत्रकार एनआर निगम ने वर्तमान चुनौतियों के बारे में नये पत्रकार साथियों को आगाह किया। अमर उजाला के ब्यूरो चीफ संदीप द्विवेदी ने अपने संबोधन में तहसील व ब्लाॅक स्तर पर अधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय पत्रकारों को तबज्जो न देने का मुददा उठाया। कार्यक्रम के शानदार संयोजन के लिए सभी वक्ताओं ने उपजा के जिलाध्यक्ष अरविंद द्विवेदी और उनकी टीम की पीठ थपथपाई। कार्यक्रम के अंत में अरविंद द्विवेदी ने आभार जताया।

Leave a Reply