cropped-1507865_570889906375473_2375001474427777939_n.jpg
उरई। ग्राम विकास विभाग के विभिन्न संगठनों की संयुक्त बैठक श्रम रोजगार के उपायुक्त पीएस चंद्रौल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें जनपद शाखा का गठन कर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। आरएस गौतम जिला विकास अधिकारी को अध्यक्ष और ग्राम विकास अधिकारी संघ के मनोज कुमार गुप्ता को महामंत्री बनाया गया है। मिनिस्ट्रीरियल एसोसिएशन के वंशराज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनरेगा कार्मिक कल्याण संगठन के लोकेंद्र यादव और मनरेगा तकनीकि सहायक वेलफेयर एसोसिएशन के एनके नायक को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मांगों को लेकर महा परिषद द्वारा 10 जून को जिला स्तर पर और 17 जून को प्रांतीय स्तर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा। साथ ही उक्त तिथियों में 2 घंटे अधिक कार्य करने के अनोखे विरोध प्रदर्शन का फैसला भी महा परिषद ने लिया। 9 जून को जिलाधिकारी के माध्यम से महा परिषद के पदाधिकारी डीएम को ज्ञापन देंगे। रामबिहारी वर्मा ने आज की बैठक का संचालन किया। एमपी प्रबल पीडीएस, संदीप गुप्ता, जितेंद्र सिंह पीडीएस, रमेश उदैनिया, राजीव रेजा, पंकज सौनकिया, कपिल ओछा, राजेश गुप्ता, अरुण शर्मा, रामबरन सिंह, नौशाद अली, प्रमोद कुमार सोनी, डीपी गुप्ता, जगदम्बा प्रसाद, अमर सिंह, मनोज गौतम, लोकेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply