cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। गश्त के दौरान पुलिस ने 22 क्वार्टर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक सागर चैकी इंचार्ज एसआई रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी अपने हमराहियों राजाभैया व गौरव राजपूत के साथ सुबह गश्त पर थे तभी रेलवे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति उन्हें संदिग्ध अवस्था में दिखा। उसे रोक कर जब तलाशी ली गई तो उसके झोले में 22 क्वार्टर देसी शराब के बरामद हुये। आरोपी संतराम पाल पुत्र हीरालाल निवासी ताहरपुरा का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply