उरई। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का तेज अभियान जारी है। इस क्रम में डकोर पुलिस को आज बड़ी सफलता शराब की भटटी पकड़ने के रूप में मिली। मौके पर थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने दो लोगों को पकड़ा। साथ ही शराब उतारने के उपकरण व कच्ची शराब भी पकड़ी।
प्राप्त विवरण के अनुसार डकोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जैसारी कलां में कई माह से कच्ची शराब का धंधा चल रहा था। जिसकी खबर मिलने पर थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने एसआई मुकेश कुमार व हमराहियों के साथ जाकर दबिश डाल दी जिसमें मौके पर शराब की दो भटिटयां, अन्य उपकरण, 50 किलो लहन व 20 ली. कच्ची शराब बरामद की गई। इस सिलसिले में पकड़े गये रामप्रसाद पुत्र गौरी शंकर व मानिक चंद्र पुत्र रामगोपाल को जेल भेज दिया गया है।
उधर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान में आठ लोगों को बुक कर दिया। इनके कब्जे से 155 लीटर नाजायज शराब बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है।






Leave a Reply