13orai03उरई। सुशील नगर में खेलने के लिए घर से निकला किशोर रहस्यमय ढंग से गायब हो गया है। चैबीस घंटे तक तलाश करने के बावजूद उसका पता न चलने पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस ने सूचना दर्ज करा दी।
सुशील नगर में सुरभि स्कूल के पीछे रहने वाली मंजू सिंह चैहान का चैदह वर्षीय पुत्र अभिजीत कक्षा 8 का छात्र है। रविवार को अभिजीत शाम 4 बजे खेलने के लिए घर से निकला था। लेकिन उसके बाद वह रात भर हो जाने के बावजूद घर वापस नही लौटा। परिजनों ने उसका पता लगाने की बहुत कोशिश की जानकारी न मिलने पर उन्होंने आज कोतवाली पुलिस में सूचना दर्ज करा दी। गौरतलब है कि बच्चों और किशोरों के गायब होने का मामला मानवीय दृष्टि से संवेदनशील होने के बावजूद कोतवाली पुलिस इस मामले में संजीदा नही रही। दो वर्ष पहले नवरात्र के दौरान हुल्की माता मंदिर से एक श्रद्धालु महिला की अवोध बच्ची गायब हो गई थी। जिसका आज तक सुराग नही लग सका है। कुछ महीने पहले राठ स्थित विनायक एकेडमी का एक छात्र गायब हो गया था। मालदार स्कूल संचालक का नाम जुड़ने से इस मामले में पुलिस ने पूंछ दबा ली। जिसके कारण लापता किशोर किस हालत मे है इसका कोई पता नही लगाया जा सका है। इस कड़ी में यह एक और नया मामला जुड़ गया है। देखना है कि पुलिस इसमें किस तरह की भूमिका निभाती है।

Leave a Reply