उरई। जालौन-गोपालपुरा रोड पर रोड पार कर रही युवती को बुलेरो ने कुचल डाला। घटना के बाद चालक बुलेरो समेंत भाग निकला। खबर पाकर पहुंची बंगरा पुलिस ने महिला का शव अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
बताया गया है कि जालौन के मोहल्ला जोशियाना निवासी चंद्रशेखर अपनी पत्नी नीतू (25वर्ष) को लेकर इलाज के लिए ग्वालियर जा रहे थे। मिझौंना के सामने नीतू सड़क पार करने लगी इसी दौरान तेज रफ्तार से निकली बुलेरो ने उसे रौंद डाला। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चंद्रशेखर की जालौन में चुर्खी रोड पर आटा चक्की है।






Leave a Reply