cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। दो अलग अलग घटनाओं में लड़ाई झगड़े पर आमादा चार लोगों को कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग की धाराओं में निरुद्घ किया है। कस्बे से लगते गिरवर नगर निवासी मनुक्की पुत्र लल्लूखां व कल्लू पुत्र नूर मोहम्मद पर आरोप है कि ये अक्सर लड़ाई झगड़ा करके अशांति पैदा करते रहते हैं। कल भी इन्होंने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था जिसमें पुलिस इन्हें कोतवाली उठा लाई थी। दोनों के विरुद्घ 151 की कार्यवाही की गई है। इधर ग्राम भेंड़ में राजू पुत्र रामकिसुन तथा रामराजा पुत्र श्यामसुंदर को दरोगा जयवीर सिंह ने शांतिभंग की धाराओं में निरुद्घ किया है। हालांकि इस मामले में घटना लड़की के साथ छेड़छाड़ की प्रकाश में आई थी लेकिन पुलिस ने मामले को सस्ते में निपटा दिया।

Leave a Reply