कोंच-उरई। आज ड्रग इंसपेक्टर ने दवा की दुकानों पर छापा मारा तो दवा बाजार में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते अधिकांश दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरे। पटेल नगर स्थित शंकर मेडिकल स्टोर पर छापा मार कर उन्होंने कई दवाओं के नमूने भरे। ड्रग इंसपेक्टर उमेश भारती ने आज कोंच का रुख करते हुये पटेल नगर स्थित शंकर मेडिकल स्टोर पर छापा मारा तो वहां कई अनियमिततायें मिलीं। उन्होंने कई दवाओं के नमूने भरते हुये मानकों की कमी बताई। ड्रग इंसपेक्टर के छापे की खबर कस्बे में जंगल की आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते दवाई की दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरे। बाद में इंसपेक्टर को बिना किसी और दुकान को देखे यहां से लौट गये।






Leave a Reply