0 रिपोर्ट बना कर डीएम को भेजेंगे
konch4कोंच-उरई। पालिका की शिकायत पर आज बीएसए ने कोंच में जर्जर स्कूलों की हकीकत परखी और रिपेयरिंग की आवश्यकता बताई। उन्होंने लाजपत नगर स्थित सरोजिनी नायडू प्राथमिक विद्यालय, गांधी बालक प्राथमिक स्कूल व गांधी चैक प्राथमिक स्कूलों के अलावा कस्तूरबा प्राथमिक तथा पटेलनगर प्राथमिक स्कूलों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सारी रिपोर्ट बना कर डीएम को प्रेषित की जायेगी।
पिछले दिनों पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने जिलाधिकारी से लाजपत नगर स्थित तीन स्कूलों सरोजिनी नायडू, गांधी बालक तथा गांधी चैक जो पालिका की एक ही इमारत में चलते हैं, की जर्जर हालत को लेकर जिलाधिकारी संदीप कौर से शिकायत की थी कि ये इमारत कभी भी ध्वस्त हो सकती है जिससे नौनिहालों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। उक्त शिकायत पर आज बीएसए प्रदीप कुमार पांडे ने आज उक्त भवन का निरीक्षण कर रिपेयरिंग तथा ग्रिल लगवाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने सागर तालाब के किनारे धर्मादा की इमारत में चल रहे दो स्कूलों कस्तूरबा प्राइमरी तथा पटेलनगर प्राथमिक स्कूलों का भी निरीक्षण कर उसकी जर्जर हालत देखी। उन्होंने कहा कि उन्होंने वस्तुस्थिति देख ली है और सभी स्कूलों की रिपोर्ट बना कर जिलाधिकारी महोदय को दी जायेगी। सभासद बादाम सिंह कुशवाहा ने बीएसए को ज्ञापन देकर जवाहर नगर में प्राइमरी स्कूल दोबारा से संचालित कराने की मांग की। इस दौरान पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, खंड शिक्षा अधिकारी कोंच अजितकुमार, खंड शिक्षा अधिकारी महेवा महेशकुमार शर्मा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष देवीदयाल रावत, शिक्षिका नीहारिका गुप्ता, शिक्षक सूनील पालीवाल, संजय सिंघाल, समसुद्दीन मंसूरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply