0 आशंका है कि मृतक ने कच्ची शराब का सेवन किया था
konch5कोंच-उरई। आज शाम कस्बे के पश्चिमी इलाके गिरवर नगर से लगते आराजी लेन में आबादी से दो फर्लांग दूर एक व्यक्ति की लाश पड़ी मिली। उसके पास ही कच्ची शराब के पाउच भी पड़े हुये मिले जिससे आशंका है कि मृतक ने कच्ची शराब का सेवन किया और अपनी जान गंवा दी। शराब के जहरीली होने की भी आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार आराजी लेन मोहल्ले के पास आबादी से दो फार्लांग दूर एक बगीचे में एक युवक की लाश पड़ी देख कर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते वहां सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच पुलिस को भी सूचना दी गई तो प्रभारी कोतवाल एसएसआई विनोदकुमार मिश्रा, सुरही चैकी इंचार्ज दिनेश यादव, सागर चैकी इंचार्ज रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, दरोगा जयवीर सिंह, दरोगा विनोद कुमार तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से पता किया तो बताया गया कि उक्त लाश अख्तर कुरैशी (35) पुत्र अनवर निवासी आराजी लेन कोंच की है। लाश के पास ही शराब के गैरब्रांडिड पाउच भी पड़े थे जिससे आशंका है कि अख्तर उक्त जहरीली शराब पीकर ही मर गया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। मृतक के तीन लड़की व दो लड़के हैं। गौरतलब यह भी है कि अभी चार दिन पूर्व ही आराजी लेन से सटे भगतसिंह नगर इलाके में भी एक व्यक्ति की दारू पीने से मौत हो गई थी। उक्त व्यक्ति के परिजनों ने बिना पुलिस को अत्तिला दिये उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।

Leave a Reply