उरई। जंगल में किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव की शिनाख्त नही हो पाई है। किशोर नाले में कैसे पहुंचा या कहीं और उसकी हत्या करने के बाद शव नाले में फेंका गया है। इसे लेकर कयास लगाये जा रहे हैं।
मंगलवार को कदौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिरइया नाले के पास जंगल में एक किशोर का शव पड़ा होने की जानकारी लोगों से प्रभारी निरीक्षक रुद्र कुमार सिंह को मिली। उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। किशोर की आयु लगभग 17 वर्ष है। उसके सिर पर चोट के गहरे निशान हैं। शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर घटना स्थल के पास काफी भीड़ इकटठी हो गई थी लेकिन कोई क्षेत्रीय व्यक्ति शव को पहचान नही पाया। प्रभारी निरीक्षक रुद्र कुमार सिंह आसपास के लोगों को बुलवाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रहे हैं।






Leave a Reply