उरई। आंधी में टूटकर गिरे हाईटेंशन तारों में चिपककर तीन मवेशियों की मौत हो गई।
सोमवार को रात में आई आंधी में चतेला में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर पड़ी थी। इसके बावजूद बिजली विभाग ने न तो सप्लाई बंद की और न ही सुबह तक तार जुड़वाने का कोई प्रयास किया। बाहर गांव चरने के लिए गये तीन मवेशी टूटे तार पर पैर पड़ जाने से करंट लगने के कारण मौके पर ही दम तोड़ गये।






Leave a Reply