cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख द्वय अशोक द्विवेदी और सुरेंद्र सिंह सरसेला को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। यह जानकारी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. रेहान सिददीकी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. निर्मल खत्री के हवाले से दी।
डाॅ. रेहान सिददीकी ने याद दिलाया कि अशोक द्विवेदी कांग्रेस सेवा दल, युवा कांगे्रस, एनएसयूआई सहित कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा संगठनों में कार्य कर चुके हैं। उनकी साफ सुथरी छवि और संगठन कार्य का सुदीर्घ अनुभव होने से पार्टी को उनके जरिये मजबूती दिलाने में निश्चित रूप से मदद मिलेंगी। उन्होंने सुरेंद्र सिंह सरसेला की सेवाओं को भी सराहा। जो कि पिछले तीन दशक से कालपी क्षेत्र के ताकतवर जमीनी नेता के रूप में अपना स्थान बनाये हुए हैं। उनकी पत्नी उमाकांती सिंह वर्तमान में कांग्रेस की विधायक हैं।
इस उपलक्ष्य में कांग्रेसजनों की एक बैठक खुशी जताने के लिए हुई जिसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार दीवौलिया, पीसीसी सदस्य सत्यपाल शर्मा, रजनीकांत दुबे, अतिबल सिंह चैहान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री डाॅ. रामाधीन अहिरवार, गया प्रसाद राजपूत, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विजय चैधरी, राजीव नारायण मिश्रा, दशरथ सिंह चुर्खी, सुरेश चंद्र शाडिल्य, जितेंद्र व्यास, अशोक सिंह, मधु गौतम, रफीक मोहम्मद, लक्ष्मीकांत चंसौलिया, सुरेश चंद्र सिंघल, सुरेश त्रिपाठी, फैसल खान, फैजान खान, संतराम नीलांचल, सुरेंद्र सिंह सिद्धपुरा, सुरेश दीक्षित, राजीव तिवारी, महेंद्र सिंह भदारी, मनोज दीक्षित एडवोकेट, एनुल आब्दीन, चै. कयूम खां, सेवादल जिलाध्यक्ष अखिलेश चैधरी, कदौरा के पूर्व चेयरमैन गुल्लू मियां, रामबली सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply