cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र बबेले के रामनगर स्थित आवास पर पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल त्रिपाठी की अध्यक्षता में शोकसभा हुई जिसमें कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी और लोकतंत्र सेनानी राजाराम व्यास की धर्मपत्नी स्वं. कंचनलता व्यास के निधन पर गहरा दुख जताते हुए मौन धारण कर ईश्वर से उनकी आत्म शांति की प्रार्थना की गई। बैठक का संचालन लाल सिंह चैहान ने किया। सुंदर लाल यादव, हरी शंकर याज्ञिक, देवेंद्र गुप्ता, गिरिजा शरण दुबे, जयदेव रावत, बबलू रिछारिया, दयाशंभु बबेले, प्रोफेसर महेश शुक्ला, सौभाग्य त्रिपाठी, सुनील बबेले, रामबालक व्यास आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply