cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। बजरंग दल की आपात शोक सभा सहसंयोजक अजय तिवारी के आवास पर हुई जिसमें पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में कालकवलित हुए संगठन के जाबांज सह संयोजक शैलेंद्र राजावत हरौली और तीन अन्य कार्यकर्ताओं को दो मिनिट का सामूहिक मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
अजय तिवारी ने दिवंगत शैलेंद्र राजावत, सोनू परमार, अंकित गुप्ता और आयुष माहेश्वरी को हिंदू समाज का रत्न बताते हुए कहा कि उनके जीवन के आकस्मिक अवसान से पूरा हिंदू समाज स्तब्ध है। इन लोगों का गौकशी रोकने और हिंदू संस्कृति के अन्य अवयवों की रक्षा करने में अमूल्य योगदान रहा। समाज को इनसे बहुत आशाएं थीं। इनके न रह जाने का आघात हिंदू समाज को लंबे समय तक व्यथित करता रहेंगा।
बैठक में सुरक्षा प्रमुख कुलदीप सिंह गौर, जिला सह संयोजक सूरज यादव, आदित्य तिवारी, नगर संयोजक आशू यादव, नगर सह संयोजक अरुण चैहान, राहुल परिहार, आशुतोष तिवारी, मोनू ठाकुर, योगेश पटेल, अल्लू बजरंगी, प्रिंस गुप्ता, गणेश तिवारी, सत्यम दुबे, करुणेंद्र चैहान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply