
जालौन-उरई। समाधान दिवस के दौरान अव्यवस्थाओं को लेकर लेखपाल भड़क उठे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जिससे अफरा-तफरी फैल गई। बाद में नायब तहसीलदार द्वारा हस्तक्षेप करने पर मामला शांत हो सका।
माह का तृतीय शनिवार होने से आज कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन चल रहा था। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनने के लिए नायब तहसीलदार नरेंद्र राम लेखपालों के साथ कोतवाली में पहुंचे। किंतु लेखपालों के लिए बैठने तथा गर्मी में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नही की गई थी। जब नायब तहसीलदार नरेंद्र राम ने कोतवाली स्टाॅफ से कहा तो लेखपालों के लिए बैठने को कंबल तो बिछा दिये गये लेकिन पानी का फिर भी किसी ने ध्यान नही दिया। इसके चलते लेखपाल भड़क गये और नारेबाजी करने लगे। नायब तहसीलदार ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। बाद में उन्होंने कहा कि समाधान दिवस पर लेखपालों की उचित व्यवस्था के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जायेगा।






Leave a Reply