
जालौन-उरई। मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने जिले के शनिवार को अपने ताबड़तोड़ दौरे में ब्लाॅक क्षेत्र के चार ग्रामों का भ्रमण किया। जिसमें चैपाल लगाकर उन्होंने लोगों से सरकार की प्राथमिकता वाली कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। लापरवाही को लेकर कैंथ के ग्राम पंचायत सचिव का वेतन रोकने सहित कई कर्मचारियों के खिलाफ प्रताड़नात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किये। ग्राम भिटारा में निर्माणाधीन निरीक्षण भवन के कार्य की खराब गुणवत्ता की जांच का आदेश जारी किया।
मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने कोंच तहसील का भ्रमण पूरा करने के बाद जालौन क्षेत्र में पहुंचकर देवरी, कैंथ, भिटारा व अकोढ़ी गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने उक्त गांवों में खुली बैठकें आयोजित की। जिनमें ग्रामीणों से खाद्यान्न वितरण के बारे में पूंछा। चक रोड निर्माण आदि के बाबत भी उन्होंने जानकारी की। खराब हैंडपंपों को ठीक कराये जाने के विभाग के दावे का लोगों से सत्यापन कराया। उमस भरी विचलित करने वाली इस गर्मी में कमिश्नर की मैराथन चैपालों ने अधिकारियों के छक्के छुड़ा दिये। कैंथ में मंडलायुक्त ने लापरवाही की वजह से पंचायत सचिव सतीश वर्मा का वेतन रोक दिया।
मंडलायुक्त ने ग्राम भिटारा में पंचायत भवन का फीता काटकर उदघाटन किया। खुली बैठक के बाद लोगों के कहने पर गांव में बन रहे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह को उन्होंने देखा। काम की घटिया गुणवत्ता की वजह से उन्होंने भवन निर्माण की टैक्नीकल जांच कराने के आदेश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी संदीप कौर, मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह, अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार और उप जिलाधिकारी मोईनुल इस्लाम सहित कई अधिकारी मौजूद थे।






Leave a Reply