
उरई। योग से न केवल शारीरिक व्याधियों से छुटकारा मिलता है बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। यह बात केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिक्तिसा अनुसंधान परिषद के सहयोग से सामाजिक संस्था जय मां ग्रामीण बाल विकास समिति के तत्वावधान में राजेंद्र नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित योग कार्यक्रम में संस्था के सचिव राममोहन चतुर्वेदी ने कही।
उन्होंने बताया कि 21 जून को सरस्वती शिशु मंदिर में प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक विशाल योग शिविर आयोजित होगा। जिसमें निःशुल्क योगाभ्यास कराने के साथ-साथ गोष्ठी व कार्यशाला होगी और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जायेगा।






Leave a Reply