27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce1
उरई। बजरंग दल की बैठक विभाग सह संयोजक अजय तिवारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें गत् दिनों सड़क दुर्घटना में अकाल कालकवलित हुए शैलेंद्र सिंह हरौली, सोनू परमार, अंकित गुप्ता और आयुष माहेश्वरी की याद में 19 जून को स्टेशन रोड स्थित सिटी सेंटर में शाम 5 बजे से श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने की रूप रेखा बनाई गई। अजय तिवारी ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में बजरंग दल के केंद्रीय कोषाध्यक्ष रामनाथ महेंद्र, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के प्रांतीय संयोजक सुरेंद्र मिश्रा, प्रांत संयोजक कुशलपाल सिंह, प्रांत सह संयोजक रामजी तिवारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में जिला सुरक्षा प्रमुख कुलदीप सिंह गौर, सह संयोजक आदित्य तिवारी, गोल्टू ठाकुर, नगर संयोजक आशु यादव, अरुण चैहान, आशुतोष तिवारी, प्रिंस गुप्ता, नोमेश द्विवेदी, गणेश द्विवेदी, सूरज यादव, प्रदीप ठाकुर, मौनू ठाकुर, अल्लू बजरंगी, मुकेश तिवारी, बाबू, पंकज निगोतिया, योगेश पटेल, राहुल परिहार, रानी यादव, शोभित तिवारी, लवकुश त्रिपाठी, करुणेंद्र चैहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply