
उरई। सहज ई-विलेज लिमिटेड कंपनी के जरिये जिलाधिकारी संदीप कौर के निर्देशन में प्रत्येक ग्राम पंचायत में जन सुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं। इस क्रम मे विकास खंड कोंच की ग्राम पंचायत अटा गांव में जनसुविधा केंद्र का शुभारंभ क्लस्टर हैड धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया।
धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने इस दौरान कहा कि जन सुविधा केंद्र खोलने के पीछे शासन की मंशा यह है कि ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी सुविधायें प्राप्त करने के लिए जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। सभी उपयोगी सेवाएं उन्हें अपने गांव में रहकर ही हासिल करा दी जायें।
उन्होंने कहा है कि जन सुविधा केंद्र अपनी इस भूमिका को सफलता पूर्वक निर्वाह कर रहे हैं। अटा ग्राम पंचायत के जन सुविधा केंद्र संचालक आशीष कुमार ने इस दौरान कहा कि ग्रामवासियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से चिन्हित सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जायेगा। इस अवसर पर ऐरिया मैनेजर गौरव सक्सेना, सहज टीम के हृदेश शर्मा, पुष्पराज, कृष्णा मिश्रा, केंद्र संचालक आशीष कुमार व ग्रामीण उपस्थित रहे।






Leave a Reply