27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce1
उरई। औषधि विके्रता परिषद की शोकसभा डाॅ. संतोष खरया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पिछले दिनों मोठ के पास दुर्घटना में परिषद के संरक्षक राकेश चंद्र गुप्ता के भतीजे अंकित गहोई पुत्र प्रदीप गहोई प्रताप मेडिकल हाॅल सहित जिले के चार होनहार नौजवानों की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक जताया गया। बैठक का संचालन परिषद के महामंत्री डाॅ. देवेंद्र सेठ ने किया। बैठक में अंकित के साथ शैलेंद्र राजावत पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी हरौली, आयुष माहेश्वरी पुत्र इंदल माहेश्वरी और धर्मेंद्र कुमार उर्फ सोनू परमार पुत्र चंद्रभान परमार को दो मिनट का सामूहिक मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाद में परिषद के सभी पदाधिकारी संरक्षक राकेश चंद्र गुप्ता के आवास पर पहुंचे और उनके पिता डाॅ. सीताराम गुप्ता को संवेदना पत्र सौंपकर दुख की घड़ी में सभी औषधि विक्रेताओं के उनके साथ खड़े होने की बात कही। बैठक में राकेश चंद्र पोरवाल, रविकुमार पोरवाल, शिवकुमार गुप्ता, शशिकांत निगोतिया, भगत सिंह निरंजन, बृजेश पुरवार, मैथलीशरण गुप्ता, सुधीर निरंजन, संतोष कुमार पुरवार, कैलाश नारायण पुरवार, रवि कुमार गुप्ता, इरफान खान, अतुल कुमार सेठ, उदय प्रजापति, मोहन गर्ग, जितेंद्र प्रताप, हरिश्चंद्र, अनिल सेठ, प्रमोद कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply