0 सात लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी में एफआईआर
कोंच-उरई। ग्राम मनोहरी निवासी एक महिला जालौन कस्बे के मोहल्ला चुर्खीवाल में रहती है। मनोहरी का उसका घर बिल्कुल सूना पड़ा था जिसका नाजायज फायदा उठाते हुये गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने दो किश्तों में उसके मकान का बैनामा करा लिया और जबरिया कब्जा कर लिया। महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो वह गांव पहुंची और कब्जाधारियों से मकान से बाहर निकलने को कहा तो उन लोगों ने महिला को धमका कर भगा दिया। महिला ने कोर्ट के माध्यम से सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मनोहरी की रहने वाली हाल निवासी कस्बा जालौन के मोहल्ला चुर्खीवाल की महिला श्रीमती कुंवर पत्नी स्व. अमरसिंह ने कोंच कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराते हुये कहा है कि वह पति की मौत के बाद से कस्बा जालौन में रह रही है और मनोहरी का उसका मकान सूना पड़ा था। इसी दरमियान गांव के ही रहने वाले पुनीत पुत्र मानसिंह, गीतादेवी पत्नी मलखानसिंह, श्यामसुंदर, रामस्वरूप, मलखान पुत्रगण चिंतामन, प्रमोदकुमार पुत्र मंगलसिंह तथा ग्राम कैथी निवासी गुलाब पुत्र रमजानी ने षड्यंत्र करके उसके मकान का बैनामा दो किश्तों में क्रमशरू 2 फरवरी 2015 तथा 10 फरवरी 2015 को करा कर उसके मकान पर जबरिया कब्जा कर लिया। जब उसे इस बात की जानकारी मिली तो वह गांव पहुंची और उन लोगों से मकान निकलने को कहा तो उन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुये भगा दिया। महिला ने पहले पुलिस की शरण पकड़ी भी थी लेकिन पुलिस ने उसकी सुनी नहीं लिहाजा वह कोर्ट चली गई। कोर्ट ने 156 (3) में एफआईआर दर्ज करने के आदेश कर दिये। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 120 बी, 467, 468, 471, 419, 420 तथा 506 में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।






Leave a Reply