0 मंडल कमेटी की घोषणा कर दिये प्रमाण पत्र
कोंच-उरई। अखिल भारतीय पाल महासभा इसी साल होने बाले राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले संगठन का विस्तार करने की राह पर आगे बढ रही है। महासभा की प्रदेश इकाई की रविवार को संपन्न बैठक में संगठन की मंडल कार्यकारिणी की घोषणा करने के बाद पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कालकाप्रसाद पाल ने सजातीय बंधुओं को संबोधित करते हुये कहा कि पाल विरादरी के महान बुर्जुआओं ने इस पौधे को एक शताब्दी पूर्व रोपा था और आज यह पौधा पोषित पल्लवित होकर पूरा वृक्ष बन गया है। संगठन की मजबूती के लिये इसके सभी पदाधिकारियों को तो कड़ा परिश्रम करना ही है, इसके एक एक सदस्य को भी अपनी पूरी क्षमता के साथ इसमें उर्वरक देने का काम करना होगा।
यहां नया पटेल नगर स्थित हल्केसिंह बघेल के आवास पर पाल महासभा की मंडल इकाई की आवश्यक बैठक बालकराम पाल कंझारी की अध्यक्षता एवं प्रदेश अध्यक्ष कालका प्रसाद पाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान बताया कि महासभा इसी वर्ष 31वां अधिवेशन करने जा रही है। अधिवेशन से पूर्व संगठन को विस्तार देने की योजना है जिसके लिये सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पाल विरादरी के लोगों को चाहिये कि इसमें अधिकाधिक सदस्यता योगदान देकर इसे मजबूती प्रदान करें। अध्यक्षता कर रहे बालकराम पाल ने कहा कि संगठन के बिना समाज की प्रगति संभव नहीं है। इस दौरान झांसी मंडल कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई, साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये। संचालन हल्केसिंह बघेल एडवोकेट ने किया। जिलाध्यक्ष कालीचरण, महेश फौजी, कुंवरसिंह एडवोकेट, बलराम पाल, मानसिंह पाल, गंगाप्रसाद पाल, हुकुमसिंह, बादशाहसिंह प्रधान परैछा, रामगोपाल पाल, माताप्रसाद, बाबूराम पाल, रामसिया, राधेलाल प्रधान अटा, परमानंद, मुकेश पाल, जयराम पाल छेंवटा, सरजू प्रधान आदि मौजूद रहे।
बालकराम अध्यक्ष, जीडी बने पाल महासभा के महामंत्री
आज पाल महासभा की झांसी मंडल इकाई के गठन की घोषणा की गई जिसमें बालकराम पाल कंझारी को मंडल अध्यक्ष, महामंत्री जीडी पाल झांसी, कोषाध्यक्ष हल्केसिंह बघेल कोंच, विधि सचिव बलराम पाल एडवोकेट कालपी, उपाध्यक्ष मानसिंह, दयाराम पाल मंशीजी, पर्वतसिंह, दादा मनीराम, मंडल सचिव कपूरचंद, चंद्रभान, इंद्रपाल पत्रकार, संगठन मंत्री डॉ. घनश्याम पाल, हरप्रसाद पाल, घनश्याम पाल, प्रचार मंत्री श्रीपाल, रामदीन, गंगाप्रसाद पाल, मीडिया प्रभारी बाबूराम पाल पत्रकार कोंच तथा कार्यकारिणी सदस्यों में धनीराम, माताप्रसाद ब्यौना, जगराम पाल, नाथूराम पाल, बलवानसिंह पाल, पालमसिंह पाल को स्थान दिया गया है।






Leave a Reply