उरई। केेंद्र की मोदी सरकार आईसीडीएस को ही समाप्त करना चाहती है। इस कदम के विरोध में 11 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाएं तथा आईसीडीएस को बचाएं। यह बात आज आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन संबद्ध सीटू की अशफाक उल्ला खां में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी सदस्य मीना वर्मा ने कही।
इसी क्रम में अंजना सविता राज्य कमेटी सदस्य ने बैठक को संबोधित करते हुए विगत दिनों केेंद्रीय मंत्री मोनिका गांधी के बयान की यूनियन ने सर्वसम्मत से निंदा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगीता कटियार ने कहा कि 11 जुलाई को आंगनबाड़ी अखिल भारतीय सेविका एवं सहायिका फेडरेशन के राष्ट्रीय आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल आयोजित की जाएगी जिसमें गांधी प्रतिमा पर सुबह दस बजे सभी आंगनबाड़ी वर्कस इकट्ठे होकर जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे जहां प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। बैठक में राजेश्वरी, हेमलता पटेल, किशोरी देवी, अनीता गोयल, रागनी वर्मा, रामसखी, गीतांजलि, रागनी, राबिया, मंजू वर्मा आदि उपस्थित रही।






Leave a Reply