उरई। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का 46 वां जन्मदिवस आज एकता दिवस के रूप में मनाया गया।
जिलाध्यक्ष चै. श्याम सुंदर ने इस अवसर पर कहा कि राहुल गांधी राजनीति के माध्यम से देश सेवा करने वाले युवा नेता हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में सांप्रदायिक एकता एवं जातिवादी राजनीति को खत्म करके भारत को एक उन्नत राष्ट्र बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। विजय चैधरी एवं शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी ने राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का भविष्य एवं देश की प्रगति के लिए समर्पित युवा नेता बताया। राजेश मिश्रा राजीव नारायण मिश्रा एवं संतराम नीलांचल ने कहा कि राहुल गांधी के हाथ में भारत का भविष्य उज्ज्वल होगा इसमें कोई संदेह नहीं है। इस अवसर पर मौजूद कांग्रेसियों ने केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु होना की कामना की। इस मौके पर चंद्रशेखर वर्मा, अमिताभ दीक्षित, मु. फैजानुल हक, कमलेश पाल सभासद, नीरज परिहार, राजीव तिवारी, अखिलेश चैधरी, नरेंद्र चतुर्वेदी, आसिफ खां, मोंटू चैरसिया गढ़र, आमिर खान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।






Leave a Reply