कोंच-उरई। आज भाजपा सांसद भानु प्रताप वर्मा के निर्देश पर सांसद भानुप्रताप वर्मा के प्रतिनिधि अनुरुद्ध मिश्रा ने बीहड़ के अति पिछड़े और मध्यप्रदेश की सीमा से सटे ग्राम ढिमरपुरा में गिरते पड़ते पहुंच कर वहां के लोगों की समस्यायें जानने का प्रयास किया तो वहां समस्याओं के इतने अंबार लगे मिले कि देख सुन कर कोई भी चैंक जाये। चैंक इसलिये कि आजादी के बाद देश के विकास की बड़ी बड़ी बातें जहां की जा रही हों वहां मूलभूत सुविधा के नाम पर गांव तक पहुंचने के लिये रास्ता तक नहीं है। पानी, बिजली और सड़े शिक्षा के नाम पर वहां मामला सिफर तक सीमित है।
विकास खंड नदीगांव की मऊ ग्राम पंचायत का मजरा गांव है ढिमरपुरा जो ग्राम पंचायत मऊ और मजरा गांव के मध्य पहूज नदी के द्वारा विभक्त है, यानी गांव तक पहुंचने के लिये नदी के बीच से होकर ही जाना ग्रामीणों की मजबूरी है। गांव में पहुंचकर सांसद प्रतिनिधि ने जब वहां के निवासियों से मिलकर उनकी समस्यायें जानीं तो हैरान रह गये। उन्हें बताया गया कि गांव में आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने जीतने के बाद तो छोडिये, वोट मांगने तक की जेहमत किसी ने नहीं उठाई। गांव के बच्चों की शिक्षा का बुरा हाल है, स्कूल तो है लेकिन मास्साब नहीं आते हैं, बिजली के तो आज तक किसी ने दर्शन भी नहीं किये हैं न ही गांव का अब तक विद्युती करण किया गया है। सड़क के बारे में तो ग्रामीण सोचते ही नहीं हैं क्योंकि केवल उनके लिये कैसे पुल या रपटा बनवाया जा सकता है, ये बड़ा सवाल है। बहरहाल, सांसद प्रतिनिधि ने उनकी समस्याओं के निराकरण का भरपूर भरोसा दिया है। उनका कहना है कि विद्युती करण तो सांसद जी करा ही देंगे, अन्य समस्याओं के बारे में भी सांसद जी से कह कर निराकरण का प्रयास किया जायेगा। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेन्द्रपाल सिंह मऊ भी मौजूद रहे।






Leave a Reply