कोंच-उरई। आज बाजार में शादी की सौदा खरीदने आये एक व्यक्ति के साथ 18 हजार रुपये की टप्पेबाजी हो गई। ग्राम चमड़ा ठाकुरपुर निवासी धनसिंह कुम्हार पुत्र काशीप्रसाद शादी की खरीदारी करने आया था। एक किराना की दुकान और उससे पहले कुछ फुटकर सौदा में उसने सत्रह हजार रुपयों का पेमेंट दुकानदारों को कर दिया था और शेष बचे अट्ठारह हजार रुपये उसने अपने पैरों के पास रख लिये। इसी बीच बताते हैं तीन किशोरियां उक्त दुकान पर आईं तो धनसिंह उन्हें जगह देने के लिये वहां से उठ गया लेकिन रुपया उठाना भूल गया। धनसिंह का आरोप है कि उसके उठते ही रुपया गायब हो गया। उसने उन तीनों किशोरियों के पास रुपया होने का जताया जिस पर पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई लेकिन तलाशी में उनके पास पैसा नहीं मिला। फिलहाल, पुलिस पैसे की तलाश में जुटी है।






Leave a Reply