कोंच-उरई। आज ग्राम प्रधान जुझारपुरा डॉली राजा गुर्जर द्वारा गांव के पास स्थित एक कुंये की सफाई कराई जा रही थी तभी कुंये के अंदर उन्हें एक बाईक पड़ी दिखाई दी। प्रधान द्वारा कोतवाली पुलिस को इत्तिला दी गई तो कोबरा सिपाहियों द्वारा उक्त बाईक बरामद कर कोतवाली में खड़ी करा दी है। बाईक को तेजाब डाल कर जलाने का प्रयास किया गया था। उसके चेसिस और इंजिन नंबरों का भी अता पता नहीं है, बाईक बिना नंबर की है। कोतवाल मनवीर सिंह का कहना है कि बाईक को लावारिश में दाखिल करा दिया है और पता लगाया जा रहा है कि उक्त बाईक किसकी है और कुंये में कैसे पहुंची।






Leave a Reply